स्कूली बसों की टक्कर में 3 दर्जन से अधिक घायल
सूरजगढ़ (झुंझुनू): पिलोद गांव के पास सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, PB स्कूल की दो बसें आपस में भिड़ गईं, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार स्कूली छात्रों की चार बसें हिसार पिकनिक पर जा रहे थे।
इस दुर्घटना में करीब 3 दर्जन स्कूली बच्चे और स्टाफ सदस्य घायल हो गए। हादसे के बाद तुरंत ग्रामीणों और राहगीरों ने बच्चों को बाहर निकाला और एंबुलेंस व अन्य वाहनों की मदद से सभी घायलों को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में मचा हड़कंप
अचानक बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्चों और स्टाफ को देखने के लिए अस्पताल में परिजन और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ ने तुरंत घायलों का उपचार शुरू किया।
पुलिस प्रशासन की उपस्थिति
हादसे की सूचना मिलते ही सूरजगढ़ थानाधिकारी धर्मेन्द्र मीणा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने बसों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।
