Vande Bharat Train शेखावाटी के लोगों के लिए खुशखबरी, अब वंदे भारत से कर सकेंगे राजस्थान, दिल्ली की यात्रा

Vande Bharat Train: पीएम मोदी ने राजस्थान को दो-दो वंद भारत ट्रेनों की सौगात दी है. गुरुवार को पीएम मोदी ने दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. इसके अलावा पीएम मोदी ने दिल्ली कैंट और उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई है. वंदे भारत ट्रेन शुरू हो जाने के कारण जोधपुर और बीकानेर से अब दिल्ली का सफर ज्यादा आरामदायक और कम समय वाला हो गया है. 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

राजस्थान की बढ़ी रेल कनेक्टिविटी


बीकानेर से नयी दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और देश की राजधानी दिल्ली को सीधा जोड़ेगी. दो वंदे भारत ट्रेन की सौगात से बीकानेर और आसपास के जिलों के यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुरक्षित सफर का नय विकल्प मिलेगा. वंदे भारत ट्रेन के जरिए राजस्थान के यात्री आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेन की यात्रा कर सकेंगे. वहीं दिल्ली पहुंचने में अब उनके समय की भी बचत होगी.

जोधपुर-दिल्ली कैंट


जोधपुर से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह साढ़े 5 बजे शुरू होगी, और दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी. वहीं दिल्ली से वापसी की यात्रा दोपहर 3:40 बजे होगी. यह जोधपुर रात करीब 10:45 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन कुल 8 स्टॉपेज पर रुकेगी, जिनमें मेडता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी और गुरुग्राम शामिल हैं. यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी, सिर्फ मंगलवार को छोड़कर.

बीकानेर-दिल्ली कैंट


वहीं बीकानेर से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5:45 बजे रवाना होगी और दिल्ली कैंट यह 11:50 बजे पहुंचा देगी. वापसी यात्रा दिल्ली कैंट से शाम 4:45 बजे शुरू होगी और रात करीब 10 बजे बीकानेर पहुंचेगी. यह ट्रेन 7 स्टॉपेज पर ठहरेगी, जिनमें श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम शामिल हैं. यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी, सिर्फ मंगलवार को छोड़कर

Vande Bharat Train Time Table

🚆✨ चिड़ावा, झुंझुनूं से दिल्ली जाने के लिए सुबह का बेहतर विकल्प ✨🚆

📍 बीकानेर – दिल्ली वंदे भारत (26471)
✅ बुकिंग चालू 🎟️

🛤️ यात्रा मार्ग 👇
➡️ चिड़ावा , झुंझुनूं से 19807 कोटा–सिरसा ट्रेन पकड़ें 🚉
➡️ लोहारू से वंदे भारत पकड़ें 🚄
➡️ आराम से दिल्ली पहुँचें 🏙️✨

Jhunjhunu Rail Time Table