Jhunjhunu News Today शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृत्ताधिकारी नवलगढ़ महावीर सिंह के सुपरविजन में मुकुंदगढ़ थाना अधिकारी ताराचंद के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने मुकुंदगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि आरोपी ने उसे फोन कर अपने घर बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी समीर पुत्र अब्दुल सलाम (23) निवासी वार्ड नंबर 6, मुकुंदगढ़ को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से मामले में गहन पूछताछ की जा रही है।
