अडानी ग्रुप ने 20 हजार करोड़ का FPO कैंसिल किया, निवेशकों के पैसे किए जाएंगे वापस

अडानी ग्रुप ने 20 हजार करोड़ का FPO कैंसिल किया(Adani Group canceled FPO worth 20 thousand crores), निवेशकों के पैसे किए जाएंगे वापस

अडानी ग्रुप को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अडानी ग्रुप ने अपना FPO कैंसिल कर दिया है। अब अडानी ग्रुप निवेशकों के पैसे वापस करेगा। मिली जानकारी के मुताबिक, अडानी ग्रुप ने 20 हजार करोड़ का FPO कैंसिल किया है। FPO कैंसिल करने को लेकर अडानी ग्रुप का बयान भी सामने आया है। अडानी ग्रुप ने कहा है कि ये फैसला मार्केट के उतार चढ़ाव को देखते हुए लिया गया है। अडानी ग्रुप के इस FPO को लोगों ने हाथों-हाथ लिया था और यह ओवर सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के मुताबिक, निवेशकों के हित को देखते हुए FPO को वापस लेने का यह फैसला लिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

इस फैसले पर हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट का बहुत असर नहीं माना जा रहा है क्योंकि इससे अडानी ग्रुप की क्रेडिबिलिटी पर बहुत सवाल नहीं खड़े हुए।