देश के लिए न्यौछावर हुआ शेखावाटी का एक और लाल
जम्मू के डोडा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुआ शेखावाटी का लाल, झुंझुनूं के पिलानी के जवान अजय सिंह नरूका देश के लिए हुए शहीद, मूल रूप से भैसवता गांव के निवासी थे शहीद अजय सिंह नरूका
वर्ष 2007 से शहीद अजय सिंह का परिवार रह रहा है पिलानी में, शहीद अजय सिंह के पिता कमल सिंह नरूका भी सेना में दे चुके हैं अपनी सेवाएं, 6 वर्ष पहले ही अजय सिंह नरूका ने ज्वाइन की थी आर्मी, 10RR में थी शहीद अजय सिंह नरूका की पोस्टिंग, शहीद की पार्थिक देह बुधवार को पहुंचेगी सिंघाना के भैसावता
झुंझुनूं जिले में भैसावता कलां निवासी सुबेदार गीरवर सिंह नरूका ने बताया की परिवार में लगने वाले पौत्र अजय सिंह पुत्र कमल सिंह नरूका जम्मू के डोडा क्षेत्र में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान वीर गति को प्राप्त हो गए है। बुधवार सुबह 10 बजे शहीद अजय सिंह की पार्थिव देह सिंघाना से शहीद की सम्मान यात्रा के साथ भेसावता कलां आयेगी, जहां पर राजकीय सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी जाएगी।
गिरवर सिंह नरूका ने बताया की 25 वर्षीय शहीद अजय सिंह हाल ही में 6 वर्ष पहले ही सेना में भर्ती हुए थे इनकी शादी भी 2021 में श्रीमती शालु कंवर से ही हुई थी,
मुठभेड़ में शहीद होने वाले सैनिकों की पहचान कैप्टन बृजेश थापा, नायक डी राजेश, सिपाही बिजेंद्र और सिपाही अजय के रूप में हुई है
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
वीर जवानों की शहादत पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी ट्वीट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में वीरगति को प्राप्त हुए भारतीय सेना के कैप्टन समेत चार जवानों की शहादत को कोटिशः नमन. मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत वीर आत्माओं को शांति तथा घायल सैनिकों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें. ॐ शांति!’
