चाची का शर्मनाक काम! भतीजी का करवा दिया रेप, फिर देती रही ऐसी धमकी
Jhunjhunu : झुंझुनूं के नवलगढ़ में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक चाची ने अपनी 13 वर्षीय भतीजी के अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और दो युवकों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, और घटना की जांच जारी है।
ये भी देखें: नेशनल हाईवे पर महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे भाजपा नेता: सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल 👈
घूमने के बहाने होटल में बुलाया
19 मई को उसकी सगी चाची ने उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बहन को बहला फुसलाकर होटल में ले गई। होटल में उसकी चाची ने 2 दोस्तों से जबरन उसकी बहन के साथ बलात्कार कराया। उसकी चाची ने कपड़े बदलते समय के वीडियो बना लिए थे और वह ब्लैकमेल करती थी।
घटना के दिन उसकी चाची पीहर जाने का बहाना बनाकर सुबह घर से निकली। जाते वक्त उसकी बहन को अपने मोबाइल नंबर लिख कर दे गई और कहा कि बाजार जा रही हूं थोड़ी देर में मुझे फोन करना ताकि घुमने चलेंगे। कुछ देर बाद उसकी बहन ने पड़ोसी का फोन मांगकर चाची को फोन किया तो चाची ने कहा कि उसके बुआ के लड़के को बाइक देकर भेज रही हूं। उसके साथ बैठकर आ जाना और किसी को बताना मत।
इसके बाद मोटरसाइकिल पर एक लड़का आया और उसे अपने साथ होटल ले गया। जहां पर उसकी चाची व एक और लड़का पहले से मौजूद थे। दोनों लड़के उसकी बहन को होटल के कमरे में लेकर गए व जबरन बलात्कार किया। परिवार के लोगों ने बच्ची को ढूंढने का प्रयास किया। नहीं मिली तो चाची को फोन किया तो जवाब मिला कि वह उसके पास नहीं है। इसके बाद वही लड़का उसकी बहन को घर से थोड़ी दूर छोड़कर चला गया।
वीडियो की धमकी से सहमी रही मासूम
परिवार को जब संदेह हुआ, तो पीडि़ता ने चार दिन बाद 23 मई को सारी घटना बताई। मासूम ने बताया कि चाची और दोनों युवकों ने उसे वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर डराए रखा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
पुलिस व एफएसएल टीम पहुंची घटनास्थल
मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलगढ़ राजवीर सिंह चंपावत कर रहे हैं। एएसपी राजवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को होटल जाकर घटनास्थल का निरीक्षण के साक्ष्य जुटाए। होटल के सीसीटीवी सिस्टम की हार्ड डिस्क जब्त की गई है। साथ ही एफएसएल टीम ने बारीकी से घटनास्थल की जांच की। बच्ची का मेडिकल भी करवाया गया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
