Kanwar Yatra 141 लीटर जल की कावड़ से करेंगे भोले का अभिषेक Jhunjhunu News

141 लीटर जल की कावड़ से करेंगे भोले का अभिषेक

झुंझुनूं | सावन के दूसरे सोमवार पर आज शिव मंदिरों में विशेष पूजा व अन्य धार्मिक अनुष्ठान होंगे, तो शिव भक्त कावड़ के जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे। इसके लिए शिव भक्त लोहार्गल से कावड़ लेकर रविवार देर रात तक झुंझुनूं पहुंचे। कुछ शिव भक्तों ने लोहार्गल से 141 लीटर जल की कावड़ उठाई। जो रविवार को झुंझुनूं पहुंच गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now



ये सेठ एनएमटी कॉलेज के सामने कॉलोनी में स्थित खेड़ी वाले बालाजी मंदिर के शिवालय में जलाभिषेक करेंगे। कावड़ लाने वाले हैप्पी सैनी ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को कावड़ लेकर चले थे। करीब छह दिन का सफर कर रविवार को मंदिर परिसर पहुंच गए। अब सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।

कावड़ लाने वालों में प्रशांत सैनी, सुभाष, शिवम, अभिषेक, राहुल, पप्पू आदि शामिल थे। मंदिर पहुंचने पर लीलाधर सैनी, मनीराम सैनी, मामराज, पूरणमल आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया।