National Food Security Scheme खाद्य सुरक्षा योजना : अब ई-केवाईसी नहीं कराने वालों का ही रुकेगा राशन | khadya suraksha Yojana | Ration Card

NFSA खाद्य सुरक्षा योजना में बदलाव : अब पूरे परिवार का राशन नहीं रुकेगा, सिर्फ ई-केवाईसी न कराने वाले सदस्य रहेंगे वंचित

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now


झुंझुनूं: खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े लाखों परिवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने अब नया नियम लागू करते हुए स्पष्ट किया है कि यदि किसी परिवार के एक-दो सदस्य की ई-केवाईसी नहीं हुई है, तो पूरे परिवार का राशन बंद नहीं किया जाएगा।

पूर्व पार्षद नेमीचंद खटीक ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की थी कि एक या दो सदस्य की ई-केवाईसी के चलते पूरा राशन कार्ड ब्लॉक करना आमजन के लिए अन्यायपूर्ण है।

सरकार ने इस पत्र को जनहित में संज्ञान में लेते हुए आदेश जारी किए हैं। इसके तहत अब केवल उन्हीं सदस्यों का राशन रुकेगा, जिनकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, जबकि अन्य परिवारजन को नियमित रूप से खाद्यान्न मिलता रहेगा।

इस कदम से योजना से जुड़े हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।