पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत: टोल के पास हुआ सड़क हादसा

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को कुचला, सुरेंद्र स्वामी की मौत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं। जिले के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके में सोमवार को पोसाना टोल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान धोलाखेड़ा निवासी सुरेंद्र स्वामी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाइक पर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी और उन्हें कुचल दिया।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गुढ़ागौड़जी बस यूनियन ने बस ड्राइवर सुरेंद्र स्वामी के निधन पर गहरा दुख जताते हुए शोक व्यक्त किया है। यूनियन पदाधिकारियों ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।