पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

Jhunjhunu News झुंझुनूं में सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now


झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के निकटवर्ती चतरपुरा गांव में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हो गया। सिरियासर रोड के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-11 (NH-11) पर बने अधूरे पुल और सड़क पर रात को ही बने ब्रेकर के चलते एक पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई।

मृतक युवक की पहचान


हादसे में 25 वर्षीय पुलकित पुत्र सुरेंद्र सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसा होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्रित हो गए।

ग्रामीणों का आक्रोश


गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पिकअप चालक को पकड़कर हाथापाई की। उनका कहना था कि अधूरे पुल और देर रात को ही बने नए ब्रेकर के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहे।

पुलिस की कार्रवाई


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बीडीके अस्पताल झुंझुनूं भिजवाया गया। वहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


हादसों का खुला कारण बना अधूरा पुल


स्थानीय लोगों का कहना है कि NH-11 पर बने अधूरे पुल और बिना स्पीड ब्रेकर के कारण यह इलाका दुर्घटना-प्रवण बन चुका है। आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। आनन फानन में देर रात को ही बनाया गया है नया ब्रेकर