Headlines

Rajasthan Politics भाजपा ने बागी भांबू व मेघवाल को छह साल के लिए किया निष्कासित

भाजपा ने बागी भांबू व मेघवाल को छह साल के लिए किया निष्कासित

झुंझुनूं | दीपावली पर्व के एक दिन बाद ही भारतीय जनता पार्टी ने कठोर कदम उठाते हुए बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भांबू व पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश मेघवाल को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने मंगलवार को दोनों सदस्यों को निष्कासित करने की सूचना दी।

पत्र में लिखा है कि दोनों ने भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव 2023 में पार्टी के प्राथमिक सदस्य रहते हुए संबंधित क्षेत्र से अधिकृत घोषित उम्मीदवार के खिलाफ बगावत कर चुनाव लड़ रहे हैं। जो पार्टी के संविधान में अनुशासन भंग के दोषी हैं।

इसलिए प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से तुरंत प्रभाव से निष्कासित करने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव 2018 में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भांबू झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र से व पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश मेघवाल पिलानी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार रह चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now
सिटी फिजियोथैरेपी सेंटर झुंझुनूं



इधर, पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को समर्थन करने वाले जिले के पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने बताया कि पार्टी विरोधी कार्य करने वालों को निष्कासित किया जाएगा। जिले में ऐसे पदाधिकारियों की संख्या करीब 20 से 25 तक है।