अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद BJP नेता ने की आत्महत्या की कोशिश

अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद BJP नेता ने की आत्महत्या की कोशिश, महिला बोली- ‘वो मेरे होने वाले पति हैं’

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

मध्यप्रदेश में भाजपा नेता रहे जीत निषोदे का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया था। भोपाल के अरेरा में बीजेपी युवा मोर्चा मंडल महामंत्री का उसकी महिला मित्र के साथ निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से जीत निषोदे ने घातक कदम उठा लिया है।  जीत निषोदे ने फांसी लगाकर अपनी जान देनी की कोशिश की है। गंभीर अवस्था में निषोदे को पुष्पांजलि हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है

आपको बता  दें कि अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद तुरंत पार्टी ने कार्रवाई करते हुए मंडल महामंत्री को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसी वीडियो के वायरल होने के बाद जीत निषोदे तनाव में था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसी टेंशन में जीत ने फांसी लगाने जैसा कदम उठाया है।

इस पूरी घटना से आहत और शर्मिंदा जीत निशोदे गुरुवार की दोपहर डिप्रेशन में चले गए। उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। घरवालों ने उन्हें फंदे से उतारकर तुरंत भोपाल के शाहपुरा इलाके स्थित पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के मुताबिक, निशोदे की हालत अभी गंभीर बनी हुई है और वे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

महिला साथी ने लगाए गंभीर आरोप

इस मामले में एक नया मोड़ तब आया जब वीडियो में दिख रही युवती सामने आई।

उसने जीत निशोदे को अपना ‘होने वाला पति’ बताया और इस पूरी घटना के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया। महिला ने शाहपुरा थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है।

उसका आरोप है कि कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के कुछ सहयोगियों ने उसके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर चोरी-छिपे निजी वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।