RBI New Rule: अगर आप भी किस्त पर फोन खरीदते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है।
खबर है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एक नए नियम पर विचार कर रहा है, जिसके तहत अगर कोई ग्राहक किस्त पर खरीदा हुआ मोबाइल फोन का लोन नहीं चुकाता है, तो बैंक उसके फोन को दूर से लॉक (Remotely lock) कर देगा और इसके लिए जल्द ही RBI की अनुमति दी जा सकती है।
अगर कोई ग्राहक EMI डिफॉल्ट करता है तो उसका मोबाइल फोन लॉक किया जा सके. यह सिस्टम डिजिटल लोन ऐप्स जैसे पेटीएम (Paytm), फोनपे (PhonePe) और अन्य फिनटेक प्लेटफॉर्म्स के जरिए काम करेगा.
इसके तहत लोन लेते समय ग्राहक के फोन का IMEI नंबर रजिस्टर होगा. अगर ग्राहक 90 दिन तक EMI नहीं भरता, तो लेंडर उसके फोन को “ट्रैकिंग मोड” में डाल सकता है. फोन लॉक होने पर कॉल, मैसेज और ऐप्स का इस्तेमाल बंद हो जाएगा, लेकिन इमरजेंसी नंबर काम करते रहेंगे.
क्यों लाया गया यह कदम?
RBI का कहना है कि डिजिटल लोन डिफॉल्ट तेजी से बढ़ रहे हैं. साल 2022 में जहां डिजिटल लोन का NPA 2.5% था, वहीं 2024 में यह बढ़कर 5% से ऊपर चला गया. छोटे लोन (₹5,000 से ₹50,000 तक) में डिफॉल्ट सबसे ज्यादा है, क्योंकि कई ग्राहक EMI चुकाए बिना गायब हो जाते हैं.
