Jhunjhunu शेखावाटी यूनिवर्सिटी की स्नातक परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव
सीकर। शेखावाटी विश्वविद्यालय की स्नातक द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं की तिथियों में परिवर्तन किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह बदलाव चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 को ध्यान में रखते हुए किया है।
परीक्षा तिथियों में बदलाव
मोरारका पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह न्योला ने बताया कि अब 13 सितंबर को होने वाली बीकॉम, बीएससी, बीए व बीसीए (द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर) की परीक्षा 23 सितंबर को आयोजित होगी। इसी तरह 19 सितंबर को प्रस्तावित द्वितीय सेमेस्टर की माइनर (आर्ट्स) ऑल अदर पेपर्स की परीक्षा अब 24 सितंबर को सुबह की पारी में कराई जाएगी।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे नई तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी करें और निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हों।
