CBSE disaffiliates 20 schools सीबीएसई ने पूरे देश में 20 स्कूलों की मान्यता रद्द की
दिल्ली – सीबीएसई ने देशभर में 20 स्कूलों की रद्द की मान्यता, बीस स्कूलों में राजस्थान, महाराष्ट्र और केरल के भी दो – दो स्कूल शामिल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और असम के एक-एक स्कूल की मान्यता रद्द, 3 स्कूलों को किया गया डाउनग्रेड

सीबीएसई का कहना है कि उनकी टीम ने इन स्कूलों पर सरप्राइज इंस्पेक्शन किया था. जांच के दौरान यह पाया गया कि कुछ स्कूल डमी छात्रों के नाम पर चलाए जा रहे हैं. यहां वास्तव में बच्चे पढ़ने के लिए आते ही नहीं है.
सीबीएसई का दावा है कि अयोग्य छात्रों को प्रस्तुत करने के विभिन्न मिस्कंडक्ट (कदाचार) इस जांच के दौरान सामने आए. ये स्कूल अभ्यर्थियों और अभिलेखों का रख-रखाव ठीक से नहीं कर रहे थे. गहन जांच के बाद स्कूलों की मान्यता रद्द करने और उनका दर्जा कम करने का निर्णय लिया गया है.
