झुंझुनूं : झुंझनूं के नवपदस्थापित जिला कलेक्टर आईएएस चिन्मयी गोपाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में पदभार ग्रहण कर लिया है।
इस दौरान चिन्मयी गोपाल ने विभागीय अधिकारियों और कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों से परिचय भी किया।
आईएएस चिन्मयी गोपाल जिले की 60 वीं कलेक्टर होंगी। वे रविवार देर रात को यहां सर्किट हाउस पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वे जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं के तहत जिलेभर में चल रहे कार्यों की समीक्षा करेंगी।

साथ ही झुंझुनूं जिले के बारे में भी जानकारी लेंगी। जिले में चल रहे सामाजिक, आर्थिक विकास को गति देने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
चिन्मयी की कलेक्टर के रूप में दूसरी पोस्टिंग
चिन्मयी गोपाल की झुंझुनूं में कलेक्टर के तौर पर दूसरी पोस्टिंग है। इससे पहले टोंक में कलेक्टर रह चुकी हैं। वह मूल रूप से दक्षिण दिल्ली की रहने वाली हैं। साल 2014 कैडर की आईएएस हैं। 17 अगस्त 1984 को जन्मी चिन्मयी गोपाल ने यूपीएससी के अपने दूसरे प्रयास में 16वीं रैंक हासिल की थी। भीलवाड़ा, रामगंज मंडी कोटा में एसडीएम के पद पर भी सेवाएं दे चुकी हैं।
