CM Kisan Samman Nidhi Yojana Rajasthan राजस्थान के किसानों को बड़ा तोहफा: मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की पांचवीं किश्त कल जारी होगी
झुंझुनूं: राजस्थान सरकार द्वारा किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाई जा रही मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत गुरुवार को राज्यभर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान पात्र किसानों के बैंक खातों में योजना की पांचवीं किश्त सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।
जिला मुख्यालय पर होगा कार्यक्रम
जिला स्तरीय कार्यक्रम गुरुवार को दोपहर 12 बजे जिला परिषद सभागार में आयोजित होगा। इस अवसर पर सिरोही जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिससे जिले के किसान भी कार्यक्रम से सीधे जुड़ सकेंगे।
मुख्यमंत्री करेंगे किसानों से संवाद
राज्य स्तरीय समारोह अरविंद पैवेलियन स्टेडियम, सिरोही में आयोजित होगा, जहां से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा योजना की पांचवीं किश्त का हस्तांतरण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थी किसानों से सीधा संवाद भी करेंगे और सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे।
एक हजार रुपये की राशि सीधे खातों में
योजना के तहत राज्य सरकार पात्र किसानों को प्रतिवर्ष तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इसी क्रम में पांचवीं किश्त के रूप में एक हजार रुपये की राशि गुरुवार को किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। यह राशि कृषि कार्यों में सहायता और किसानों की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगी।
ब्लॉक और पंचायत स्तर तक आयोजन
कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर आयोजित करने के लिए जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर भी आयोजन किए जाएंगे। सभी स्थानों पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान योजना की जानकारी प्राप्त कर सकें और कार्यक्रम से जुड़ सकें।
अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश
जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने, तकनीकी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, वीडियो वेबकास्टिंग और लाइव प्रसारण को सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं।
किसानों के लिए राहत और भरोसे की योजना
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना राज्य सरकार की उन महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल है, जो सीधे किसानों के खातों में आर्थिक सहायता पहुंचाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। नियमित किश्तों के माध्यम से किसानों को खेती और घरेलू जरूरतों में सहयोग मिल रहा है।
इस बार 65 लाख किसानों को मिलेगा लाभ
राजस्थान के लाखों किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक बड़ी राहत लेकर आई है. यह योजना केंद्र की पीएम-किसान सम्मान निधि के अलावा राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली अतिरिक्त सहायता है, जो किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. इस बात की संभावना है कि इस बार 74 लाख के बजाय 65 लाख किसानों के खाते में ही राशि भेजी जाएगी। 9 लाख अपात्र किसानों के नाम लाभार्थियों में से काटे जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री किसान निधि का लाभ किन किसानों को मिलेगा?
CM Kisan Samman Nidhi Yojana Rajasthan Eligibility:
• किसान राजस्थान का स्थायी निवासी हो
• किसान PM Kisan Yojana का लाभार्थी हो
• बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए
• e-KYC और Land Verification पूरी हो
• किसान किसी अन्य अपात्र श्रेणी में न आता हो
अगर इनमें से कोई भी प्रक्रिया अधूरी है, तो किस्त अटक सकती है।
CM Kisan 5th Installment Status कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी CM Kisan Payment Status Rajasthan
क्या है, तो नीचे दिए गए तरीके अपनाएं:
1. आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
2. Beneficiary Status विकल्प चुनें
3. Aadhaar नंबर या Registration Number डालें
4. Submit करते ही Payment Status स्क्रीन पर दिख जाएगा
अगर स्टेटस में “Payment Pending” दिख रहा है, तो e-KYC या बैंक डिटेल्स चेक करें।
आप अपने फोन में मैसेज के जरिए या फ़ोन पे, गूगल पे पर बैलेंस चेक करके भी पता लगा सकते है।
अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें?
अगर CM Kisan 5th Installment आपके खाते में नहीं आई है, तोः
• e-KYC दोबारा जांचें
• बैंक खाते की NPCI Linking चेक करें
• नजदीकी Agriculture Office या e-Mitra Center पर संपर्क करें
समस्या सही होते ही अगली लिस्ट में नाम शामिल किया जा सकता है।
