कॉन्स्टेबल ने सिपाही पत्नी को पुलिसवाले के साथ पकड़ा
यूपी के कुशीनगर में पुलिस महकमे की साख पर दाग लगाने वाली एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. मामला किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसा है प्यार, शक, धोखा और हंगामा सब कुछ एक साथ.
दरअसल एक महिला सिपाही ने अपने प्रेमी को कमरे में बुला लिया. तभी अचानक पति भी वहीं आ धमका. शक से भरा पति दरवाजा खटखटाता रहा, लेकिन दरवाजा बंद रहा. पुलिस बुला ली गई, काफी जद्दोजहद के बाद पत्नी बाहर निकली लेकिन दरवाजे पर बाहर से ताला लगाकर प्रेमी को अंदर को छूपा दिया. बाद में सबने मिलकर दरवाजा तोड़ा और प्रेमी को बाहर निकाला गया
पीड़ित पति बोला- मेरी पत्नी का एक अन्य कांस्टेबल से अफेयर चल रहा था. मुझे इस बात की भनक नहीं थी. मगर जब मैं पत्नी से मिलने कासया गया तो वो दरवाजा नहीं खोल रही थी. बोलती रही- मैं दरवाजा नहीं खोलूंगी. मुझे शक हुआ कि जरूर कोई मर्द अंदर है. बाद में मैंने फिर 112 पुलिस को बुलाया. पुलिस ने फिर दरवाजा खुलवाया तो मैंने पाया कि दोनों अर्धनग्न हालत में थे.
रिपोर्ट के अनुसार यहां रविवार की सुबह एक सिपाही जो किराए के मकान में रहता था ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी कांस्टेबल के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। ऐसे में पति ने दोनों की पिटाई कर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग जुट गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
इधर, हंगामे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अपने साथ थाने ले गई। रिपोर्ट के मुताबिक कांस्टेबल दंपति शहर में किराए के मकान में रहते हैं। दोनों की पोस्टिंग अलग-अलग थाने में है। ऐसे में रविवार सुबह जब पति ड्यूटी खत्म कर अपने घर पहुंचा तो पत्नी को किसी और के साथ देखकर सन्न रह गया।
