SIP Investment: आज के समय में बच्चों के भविष्य के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग करना बेहद जरूरी हो गया है। महंगाई तेजी से बढ़ रही है और पढ़ाई से लेकर शादी तक के खर्चे दिन-ब-दिन ज्यादा होते जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप शुरू से ही सही निवेश (Investment) करते हैं तो आने वाले समय में बड़ी से बड़ी जरूरत को आसानी से पूरा किया जा सकता है।
SIP यानी Systematic Investment Plan एक ऐसा साधन है जिसमें छोटी रकम लगाकर भी लंबी अवधि में करोड़ों रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है। अगर आप किसी अच्छी इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम में हर महीने एक छोटी राशि निवेश करते हैं, तो यह आपको नौकरी से रिटायर होने तक करोड़पति बना सकता है। अगर आप सही फंड के केवल 5,000 रुपये महीने की एसआईपी निवेश करते हैं और रिटायरमेंट तक उसे जारी रखते हैं तो आप 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं
5000 रुपये की SIP का कैलकुलेशन
मान लीजिए कि आपने बेटी के नाम हर महीने 5000 रुपये की SIP शुरू की। अगर इस पर आपको औसतन 14% वार्षिक रिटर्न मिलता है और निवेश की अवधि 24 साल है, तो आपका कुल निवेश 14,40,000 रुपये होगा। इस पर अनुमानित रिटर्न 87,86,967 रुपये आएगा और मैच्योरिटी पर कुल फंड 1,02,26,967 रुपये यानी 1 करोड़ रुपये से ज्यादा होगा।
यह रकम बेटी की पढ़ाई, शादी या किसी अन्य बड़े लक्ष्य को पूरा करने में मदद कर सकती है। SIP का असली जादू Compounding है, जिसमें पैसा अपने ऊपर ब्याज कमाता रहता है और लंबी अवधि में यह छोटी रकम को भी करोड़ों में बदल देता है।
क्या आपको SIP से फ्यूचर में भी उतना ही रिटर्न मिलेगा?
म्यूचुअल फंड मार्केट में निवेश बाजार से जुड़ा होता है और पिछला रिटर्न फ्यूचर की गारंटी नहीं है। हालांकि भारत में कई फंडों ने पिछले 10, 15 और 20 वर्षों में 15% या उससे अधिक का रिटर्न दिया है, लेकिन भविष्य में भी इसी तरह के रिटर्न की कोई गारंटी नहीं है। इसी वजह से एसआईपी में निवेश करते वक्त यह समझना जरूरी है कि यह एक रिस्क भरा साधन है, लेकिन अगर आप लंबी अवधि तक निवेश करते हैं तो रिस्क कम हो जाता है और रिटर्न भी बढ़ सकता है।
Disclaimer: यह जानकारी केवल शिक्षा और जागरूकता के लिए है। Mutual Fund Market Risk से जुड़ा होता है। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
