Dennis Bawaria डेनिस बावरिया हत्याकांड: पुलिस को बड़ी सफलता, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

डेनिस बावरिया हत्याकांड: पुलिस को बड़ी सफलता, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now


झुंझुनूं। डेनिस बावरिया हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले के तीन मुख्य आरोपियों – हितेश मील, प्रशांत उर्फ पोखर, और अजय उर्फ संदीप जाट को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और उनकी गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।



ट्रेन में भीख मांगकर गुजार रहे थे जीवन

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पिछले कई दिनों से अपनी पहचान छुपाने के लिए जगह-जगह ट्रेन में भीख मांगकर रह रहे थे। पुलिस की टीम लगातार उनके लोकेशन ट्रैक कर रही थी और घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।



अब तक कुल 12 आरोपी गिरफ्तार

इस सनसनीखेज हत्या मामले में अब तक 9 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे। तीन मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ इस केस में अब तक कुल 12 आरोपियों पर पुलिस शिकंजा कस चुकी है। पुलिस अब मामले के शेष पहलुओं की गहन जांच में जुटी है।



लगातार निगरानी और टीमवर्क से मिली सफलता

जिले की विभिन्न पुलिस टीमों के सम्मिलित प्रयासों, तकनीकी निगरानी और इनपुट आधारित कार्रवाई के चलते पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। अधिकारियों ने बताया कि फरार चल रहे मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी से मामले की जांच को मजबूती मिलेगी और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां अब और साफ होंगी।