Dhanteras 2023 : धनतेरस के दिन भूलकर भी न खरीदें ये वस्तुएं, रुष्ट हो जाएंगी मां लक्ष्मी !

Dhanteras 2023 kab hai धनतेरस का त्यौहार आते ही लोगों में खरीददारी को लेकर होड़ मच जाती है. सोना, चांदी, हीरा, रत्न, जमीन,मकान, बर्तन, कपड़े, सहित वाहन जैसी तमाम जरूरी वस्तुयें लोग लेते हैं. लेकिन कुछ वस्तुएं ऐसी भी हैं जिन्हें खरीदने से माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर अप्रसन्न हो जाते हैं और आप के घर समस्याएं आने लगती संकट उत्पन्न हो जातें हैं.धनतेरस की खरीदी करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

धनतेरस का पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना और चांदी खरीदना बहुत ही शुभ रहता है। इस दिन माता लक्ष्मी भगवान गणेश और कुबेर देवता की पूजा की जाती है।

हालांकि, धनतेरस पर आपको खरीदारी करते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। धनतेरस पर भूलकर भी ये 7 चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। आइए जानते हैं धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए।

धनतेरस का शुभ मुहूर्त: हर साल कार्तिक माह

कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इसलिए धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 10 नवंबर 2023 को दोपहर 12: 35 पीएम से धनतेरस की शुरुआत होगी और 11 नवंबर 2023 को दोपहर 1: 57 पीएम पर इसका समापन होगा । इसलिए उदया तिथि के अनुसार, इस बार 10 नवंबर को ही धनतेरस मनाया जाएगा।

City Physiotherapy Jhunjhunu

धनतेरस पर क्या खरीदें

धनतेरस के दिन पीतल का बर्तन, सोना, चांदी, तांबे का बर्तन और धातुओं की चीजें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन चीजों को घर लाने से धन-दौलत में बरकत होती है और परिवार के सदस्यों को धन की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

धनतेरस के क्या नहीं खरीदें.

1.नुकीली और धारदार वस्तुएं– धनतेरस को नुकीली जैसे सूजी, पिन और धारदार जैसे कैंची, चाकू, छिलनी, इत्यादि नहीं खरीदना चाहिए मान्यता है इससे घर में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

2. तेल या घी- धनतेरस के एक दिन पहले ही तेल या घर खरीद लें क्यों की धनतेरस को तेल और घी की खरीदी को अशुभ माना गया है.

3. आर्टिफिशियल धातु के आभूषण- धनतेरस को सोना, चांदी के आभूषण, सिक्के खरीदने चाहिए भूल कर भी आर्टिफिशियल आभूषण नहीं खरीदें यह अशुभ होता है.

4. कांच से बनी वस्तुएं – धनतेरस के दिन कांच से बनी वस्तुओं को नहीं खरीदना चाहिए कांच में राहु का स्थान यानी राहु से संबंधित है इस लिए इसकी खरीदी शुभ नहीं होती.

5. लोहे से बनी वस्तुएं – मान्यता है की धनतेरस में लोहे की खरीदी करने से धन के देवता कुबेर रूष्ट हो जाते हैं इसलिए लोहे से निर्मित वस्तुओं की खरीदी से परहेज़ करना चाहिए.

6. प्लास्टिक की वस्तुएं– धनतेरस को प्लास्टिक की वस्तुओं की खरीददारी से बचें इस दिन किसी धातु की खरीदी ही करें अन्यथा धनतेरस की खरीददारी का कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा.

7. कपड़ों की खरीदारी– धनतेरस के दिन अगर आप कपड़ों की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो इस दिन भूलकर भी काले रंग के कपड़े ना खरीदें ।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। यह जानकारी पौराणिक चाल चलन एवं बुजुर्गों के ज्ञान के आधार पर जुटा गई है इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।