रोडवेज बस के नीचे आने से बुजुर्ग की मौत

Jhunjhunu News रोडवेज बस के नीचे आने से बुजुर्ग की मौत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं के रोडवेज डीपो में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब एक रोडवेज बस को बैक करते वक्त 70 वर्षीय बुजुर्ग झंडूराम की मौत हो गई। मृतक वार्ड 29 निवासी थे, जो भिवाड़ी से रोडवेज बस में सवार होकर झुंझुनूं पहुंचे थे।

हादसे के बाद स्टैंड चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को बीडीके अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में रखवाया।

हादसे का विवरण

जानकारी के अनुसार, बस डिपो में ड्राइवर द्वारा बस बैक करते समय झंडूराम बस के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। बुजुर्ग भिवाड़ी से लौट रहे थे और अपने घर जाने के लिए बस से उतरे थे।

पुलिस की कार्रवाई

बस स्टैंड चौकी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और बीडीके अस्पताल भेजा। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है