हिस्ट्रीशीटर डेनिस बावरिया हत्याकांड में बड़ा खुलासा: हार्डकोर बदमाशों को शरण देने वाले गिरफ्तार Denis Bawaria| Madiya

Dennis Bawaria हिस्ट्रीशीटर डेनिश बावरिया हत्याकांड: आरोपियों को शरण देने वाले दो गिरफ्तार, अब तक नौ की गिरफ्तारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं जिले में चर्चित हिस्ट्रीशीटर डेनिश बावरिया उर्फ नरेश कुमार हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी वारदात के बाद मुख्य अभियुक्तों को छिपाने और उन्हें भागने में मदद करने के आरोपी हैं।

इस कार्रवाई के बाद अब तक इस मामले में नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिशनपुरा (ब्राह्राणों की ढाणी) निवासी योगेंद्र उर्फ विक्की (36) और कंकड़ेऊ कलां निवासी संदीप चौधरी उर्फ छोटू (37) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी मुख्य अभियुक्त मदिया और दीपक मालसरिया के परिचित हैं। घटना के बाद की जांच में सामने आया कि डेनिश बावरिया के अपहरण और मारपीट के बाद हिस्ट्रीशीटर मदिया, दीपक मालसरिया, हितेश मील, प्रशांत उर्फ पोखर और अजय जाट वारदात में प्रयुक्त कैंपर गाड़ी लेकर रात करीब 12:30 बजे योगेंद्र उर्फ विक्की के घर बिशनपुरा गांव पहुंचे थे।

वहां से भागने के लिए योगेंद्र ने अपनी कार दी और कैंपर वाहन को छिपा दिया।इसी तरह, कंकड़ेऊ कलां निवासी संदीप चौधरी उर्फ छोटू जयपुर में पत्रकार कॉलोनी में चाय-पानी की दुकान चलाता है। उसने आरोपियों को घटनास्थल से भागने के बाद ठहरने और भोजन की पूरी व्यवस्था की थी। जब पुलिस के आने की भनक लगी, तो उसने अभियुक्तों को वहां से भगा दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस टीम लगातार विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है और जल्द ही शेष अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटनाक्रम की जानकारी

थानाधिकारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि 19 अक्टूबर की रात साढ़े नौ बजे के करीब धनूरी पुलिस थाने के हिस्ट्रीशीटर डेनिस बावरिया का आरोपी हिस्ट्रीशीटर दीपक मालसरिया, हार्डकोर बदमाश मंदीप उर्फ मदिया, कपिल मेघवाल, सुनील मेघवाल, हितेश मील, अजय जाट समेत 10-15 युवक शहर के चूरू बाइपास पर कार से अपहरण कर मारपीट कर रसोड़ा गांव के जोहड़ में पटक कर चले गए थे। गंभीर अवस्था में उसे जयपुर के एसएमएस में भर्ती कराया गया था। जहां पर 21 अक्टूबर को दौराने इलाज मौत हो गई थी।