Fastag New Rules अगर आप भी हाईवे पर सफर करते हैं और FASTag का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। 17 फरवरी 2025 से भारत सरकार ने FASTag से जुड़े नए नियम लागू करने का फैसला लिया है। इन नियमों का पालन नहीं करने पर आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। अगर आप भी फास्टैग का इस्तेमाल करते हैं, तो इन नए नियमों को जरूर जान लें ताकि किसी भी परेशानी से बच सकें।
FASTag के नए नियम 2025
भारत सरकार ने टोल कलेक्शन को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए FASTag को अनिवार्य किया था। लेकिन अब इसमें कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जो 17 फरवरी 2025 से लागू होंगे। आइए जानते हैं कि FASTag New Rules क्या हैं।
1. न्यूनतम बैलेंस अनिवार्य
अगर आपके FASTag में न्यूनतम बैलेंस नहीं है, तो आपका FASTag ब्लॉक हो सकता है और आपको टोल प्लाजा पर दोगुना शुल्क देना पड़ सकता है। इसलिए FASTag Balance को समय-समय पर चेक करते रहें।
2. बिना FASTag के यात्रा पर दोगुना शुल्क
अगर कोई वाहन बिना FASTag के टोल पार करता है, तो उसे सामान्य टोल के मुकाबले दोगुना शुल्क देना होगा। यह नियम पहले भी था, लेकिन अब इसे सख्ती से लागू किया जाएगा।
3. ब्लैकलिस्टेड FASTag पर यात्रा प्रतिबंध
अगर आपका FASTag ब्लैकलिस्ट हो गया है, तो आप टोल प्लाजा पार नहीं कर पाएंगे। इसलिए अपना FASTag समय-समय पर अपडेट और रिचार्ज करते रहें।
4. FASTag अपडेट करना होगा जरूरी
सरकार ने FASTag से जुड़े दस्तावेजों को अपडेट करना अनिवार्य कर दिया है। अगर आपके वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर, बैंक खाते या अन्य जानकारी में बदलाव हुआ है, तो उसे तुरंत अपडेट करें।
5. डुप्लीकेट FASTag पर होगी सख्ती
कई लोग एक ही वाहन पर दो अलग-अलग FASTag का इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था। अब इस पर सख्त पाबंदी लगा दी गई है। अगर कोई ऐसा करता पाया गया, तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
नए नियम के मुताबिक, अगर यूजर का फास्टैग ब्लैक लिस्टेड है और वह टोल प्लाजा पर पहुंचने के बाद रिचार्ज करता है तो उसे कोई फायदा नहीं होगा। तुरंत फास्टैग रिचार्ज करने से भी टोल प्लाजा पर पेमेंट नहीं होगा। साथ ही उससे दोगुना टोल वसूला जाएगा।
इसलिए अगर किसी का फास्टैग ब्लैकलिस्ट है तो वह रीड होने से 60 मिनट के अंदर या फिर रीड होने के 10 मिनट बाद फास्टैग रिचार्ज करा लें। ऐसा करने पर उनसे दोगुना चार्ज नहीं लिया जाएगा।
कुल जमा बात यह है कि टोल प्लाजा की लाइन में खड़े होकर रिचार्ज कराने का कोई फायदा नहीं है। आप फास्टैग रीड होने से 60 मिनट पहले रिचार्ज कर लें या फिर फास्टैग रीड होने के 10 मिनट के भीतर रिचार्ज कर लें। इससे आपके खाते से कटा एक्स्ट्रा पेमेंट वापस हो जाएगा।
हालांकि वाहन चालकों को अपनी सहूलियत के लिए फास्टैग अकाउंट में कम-से-कम 100 रुपए का बैलेंस बनाए रखना चाहिए। इससे टोल टैक्स पर बिना किसी रूकावट और पेनाल्टी के यात्रा कर सकते हैं। साथ ही ब्लैकलिस्टिंग से भी बच सकते हैं।
फास्टैग ब्लैक लिस्टेड हो तो उसे कैसे एक्टिव कराएं?
ब्लैक लिस्टेड फास्टैग को एक्टिव कराने के लिए सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि फास्टैग को किन कारणों से ब्लैक लिस्ट किया गया है। इसके अलावा कुछ और बातों का ध्यान रखें। जैसेकि-
•अगर कम बैलेंस की वजह से फास्टैग ब्लैक लिस्टेड हुआ है तो अपने फास्टैग अकाउंट का रिचार्ज कराएं।
•अगर KYC अपडेट नहीं है तो उस बैंक से संपर्क करें, जिसके जरिए आपने फास्टैग लिया था। यहां KYC अपडेट कराने की प्रक्रिया को पूरी करें। इसके बाद बैंक फास्टैग को फिर से एक्टिव कर देगा।
•MyFASTag एप डाउनलोड करें। इसके बाद ‘Check Balance & Status’ सेक्शन में जाकर स्टेटस चेक करें।
•इसके अलावा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के हेल्पलाइन नंबर 1033 पर कॉल करें। उनसे संबंधित बैंक या MyFASTag एप से जानकारी लें।
