Fighter Jet Crash चुरू में जगुआर फाइटर जेट क्रैश, दो लोगों की मौत; घटनास्थल पर मलबा बिखरा

jaguar fighter plane crash फाइटर प्लेन क्रैश की सनसनीखेज घटना: इलाके में मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

चूरु जिले के रतनगढ़ में भानुदा गांव में बुधवार सुबह एक प्लेन क्रैश की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा आसमान से धमाके जैसी आवाज सुनने और धुएं का गुबार उठते देखने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही राजलदेसर पुलिस थाने का जाप्ता तुरंत मौके के लिए रवाना हो गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल की ओर कूच कर चुकी हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह जगुआर फाइटर जेट है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर फाइटर जेट जैसा मलबा बिखरा पड़ा है।

गनीमत यह रही कि जहां फाइटर जेट गिरा वहां चारागाह भूमि थी वरना हो सकता था बड़ा नुकसान

प्लेन क्रैश की खबर मिलते ही प्रशासन सतर्क

प्लेन क्रैश की खबर मिलते ही जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। संभावित राहत और बचाव कार्यों के लिए एंबुलेंस और दमकल विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। गांव के लोगों में डर का माहौल है, और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर उमड़ रहे हैं।

जगुआर विमान के बारे में जानकारी

जगुआर एक लड़ाकू विमान है, जिसे 1970 के दशक में ब्रिटेन और फ्रांस ने मिलकर बनाया था. भारतीय वायुसेना इसे 1979 से इस्तेमाल कर रही है. यह विमान जमीन पर हमला करने और हवाई रक्षा के लिए जाना जाता है. खासियत: यह ट्विन-सीटर विमान है, जिसमें दो पायलट बैठ सकते हैं.

लगातार मिल रही हैं अपडेट्स

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, प्लेन क्रैश के बाद घटनास्थल से धुआं उठते देखा गया है और आसपास के खेतों में मलबा बिखरा हुआ है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। एयरफोर्स या नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से भी अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

जांच जारी

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचने में जुटी हैं। एनडीआरएफ (NDRF) या एयरफोर्स की टीम को भी बुलाया जा सकता है यदि मामला सैन्य विमान से जुड़ा पाया गया।