डांसिंग कार : गर्ल्स कॉलेज के पास कार में आपत्तिजनक हालात में मिले युवक-युवती

Jhunjhunu News कार में आपत्तिजनक हालात में मिले युवक-युवती

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं। मुकुंदगढ़ के कानोड़िया अस्पताल और गर्ल्स कॉलेज पास संचालित होटल के सामने खड़ी कार में बैठ युवक युवती ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी। गाड़ी के पास से गुजर रहे राहगीर राकेश कुमार को गाड़ी में संदिग्ध हरकत का अंदेशा हुआ तो उसने नजदीक जाकर देखा तो पिछली सीट पर एक युवक और एक युवती अर्द्धनग्न अवस्था में आपत्तिजनक हालत में पाए गए। 

घटना का एक वीडियो भी देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया। व्यापार मंडल के सदस्यों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकुंदगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई और संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।



स्थानीय व्यापारियों की चिंता

व्यापार मंडल अध्यक्ष के अनुसार, कार में आपत्तिजनक हरकतों के चलते क्षेत्र की गरिमा और आसपास के शिक्षण संस्थानों का माहौल प्रभावित हो रहा है। घटना के समय वहां मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बनाने की कोशिश की, लेकिन कार में मौजूद अन्य दो युवकों ने उन्हें धमकी दी, जिसके बाद सभी आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।



यह सिर्फ एक घटना नहीं, एक सवाल है

यह मामला केवल एक युवक-युवती की हरकत भर नहीं है, यह हमारे समाज के बदलते व्यवहार और सार्वजनिक स्थलों की मर्यादा के विषय में बड़ा प्रश्न भी खड़ा करता है। एक ओर जहाँ युवा पीढ़ी की निजता का सम्मान जरूरी है, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है।