Accident News अनियंत्रित होकर बोलेरो पलटने से चार युवक घायल

बोलेरो पलटने से चार युवक घायल

झुंझुनूं चूरू मार्ग पर शुक्रवार शाम बोलेरो पलटने से उसमे सवार चार युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यह हादसा रोहिड़ा बस स्टैंड व त्रिलोका का बास बस स्टैंड के बीच हुआ। तेज गति से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

स्थानीय लोगों की सूचना पर घायलों को एंबुलेंस से लाया गया। घायलों को बीडीके अस्पताल में लाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि यह हादसा बोलेरो के अनियंत्रित होने पर हुआ। मामले की जांच धनूरी थाना पुलिस कर रही है।