Rajasthan Roadways Free Bus Service राजस्थान रोडवेज बसों मे 5 दिन फ्री में सफर कर सकेंगे स्टूडेंट्स
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से 17 अगस्त को दो पारी में पटवारी सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऐसे में इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने बड़ी राहत दी है। निगम ने परीक्षार्थियों को पांच दिन मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है।
गौरतलब है कि यह सुविधा परीक्षा के दो दिन पहले और दो दिन बाद तक (15 से 19 अगस्त तक) उपलब्ध होगी। इसके तहत 6,76,009 अभ्यर्थी, 3705 पटवारी पदों के लिए परीक्षा में शामिल होंगे। सभी अभ्यर्थी राजस्थान रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र और फोटो युक्त पहचान पत्र साथ रखना होगा।
स्टूडेंट्स को मिलेगी 5 दिन की छूट
राज्य सरकार के निर्देशानुसार परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा दिनांक से पहले एवं बाद में 02 दिवस की निःशुल्क यात्रा राजस्थान राज्य की सीमा में निगम की वाहनों में निवास स्थान/कोचिंग स्थान/तैयारी स्थल के शहर और गांव से परीक्षा केन्द्र के शहर तक की छूट दी जाएगी. हालांकि पहले परीक्षार्थियों को निवास स्थान जिले से परीक्षा स्थान जिले तक निःशुल्क यात्रा करने हेतु छूट दी जाती थी.
अब राजस्थान रोडवेज निशुल्क यात्रा कार्ड 2024 घर बैठे ऑनलाइन बनवाएं
प्रवेश पत्र के साथ फोटो युक्त आईडी ले जाना जरूरी
रोडवेज के महाप्रबन्ध निदेशक ने बताया कि सभी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था की गई है. इसमें आवश्यकतानुसार स्थाई/अस्थाई बस स्टैण्ड, अतिरिक्त बसों की व्यवस्था, बसों के मेन्टीनेन्स, बुकिंग विण्डो एवं चालक-परिचालकों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये पाबन्द किया गया है. परीक्षार्थी निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ प्रवेश पत्र के साथ फोटो युक्त आईडी के आधार पर परीक्षा के दो दिन पहले एवं दो दिवस बाद तक ले सकेंगे.
पटवारी भर्ती परीक्षा 17 को, 33 केंद्रों पर दो पारियों में 12192 अभ्यर्थी होंगे शामिल
झुंझुनूं | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 17 अगस्त को दो पारियों में होगी। इसके लिए जिला मुख्यालय व बगड़ कस्बे में 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों पारियों में 12192 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली पारी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा, इसके बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। निगरानी के लिए 6 सतर्कता दल बनाए गए हैं। हर केंद्र पर दो वीडियोग्राफर नियुक्त रहेंगे।
