सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती: घर से फरार,दोनों को पुलिस ने किया दस्तयाब

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर एक नालाबिग लड़का और लड़की घर से फरार हो गए। दोनों झुंझुनूं से भरतपुर तक पहुंच गए। वहां पुलिस को देख लड़का भागा तो बस की चपेट में आ गया। उसके पैर में चोट आई है। इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर दोनों की पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों घर से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को भरतपुर से पकड़ा है। नाबालिग लड़का भरतपुर में पुलिस को देखकर भागा। वह बस से टकरा गया। उसका एक पैर फैक्चर हो गया । झुंझुनूं पुलिस दोनों को भरतपुर से ले आई। लड़का यूपी का रहने वाला है, लड़की झुंझुनूं की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनू न्यूज़ के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/FXGoGLo2OTH4TuAKB65Ym7

पुलिस घायल लड़के का बीडीके अस्पताल में इलाज करवा रही है। इसके बाद उसे निरुद्ध किया जाएगा। इस संबंध में शहर के एक व्यक्ति की ओर से 18 अक्टूबर को कोतवाली थाना में रिपोर्ट दी गई थी, जिसमें अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया था।

17 अक्टूबर की रात निकली थी घर रिपोर्ट में बताया की उसकी बेटी 17 अक्टूबर को खाना खाकर सोए थी। रात को 3 बजे उठा तो उसकी बेटी सो रही थी। उसके बाद सुबह 5 बजे देखा तो वह गायब थी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की।