राजस्थान के झुंझुनू जिले के एक गांव में उस समय हलचल मच गई जब एक शादीशुदा युवती अपने ही परिवार की लड़की के साथ रहने लग गई।
यह मामला झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके के मैनपुरा गांव का है। अंजू मैनपुरा की रहने वाली है। दोनों सहेलियां अंजू और रेणु फिलहाल मैनपुरा गांव (गुढ़ागौड़जी, झुंझुनूं) में अंजू के घर ही रह रही हैं।
शादी की बात पर मचा हड़कंप
अंजू ने कहा कि दोनों ने हमेशा साथ रहने का फैसला किया है। शादी के बारे में बाद में सोचेंगे। अंजू ने बताया कि दोनों जॉब की तलाश में 15 दिन के लिए बेंगलुरु (कर्नाटक) भी जाकर आई हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं, साथ रहने का फैसला उनकी मर्जी पर निर्भर है।
रेणु ने कहा पति मारपीट करता है
25 साल की विवाहिता अपने बेटे को लेकर 23 साल की सहेली अंजू के घर पहुंच गई। आरोप लगाया कि पति शराब के नशे में मारपीट करता है।
