Google Pay App Shutting Down : गूगल की Google Pay सर्विस भारत समेत कई सारे देशों में ऑनलाइन पेमेंट के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 2022 में Google Wallet आने के बाद से जीपे यूजर्स की संख्या में तेजी से उछाल आया था। ऑनलाइन ट्राजेक्शन के लिए यह यूजर्स की पहली पसंद बन चुका था। अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में गूगल पे ऐप को इंस्टाल करके रखा है तो आपके लिए बहुत जरूरी खबर है। 4 जून के बाद से गूगल पे की सर्विस बंद होने जा रही है।
इन यूजर्स पर नहीं पड़ेगा असर
आपको बता दें कि गूगल अपने गूगल पे की सर्विस को बंद करने जा रहा है लेकिन गूगल के इस फैसेल का भारतीय यूजर्स पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। गूगल अमेरिका में 4 जून 2024 से Google Pay की सर्विस को रोकने वाला है। यानी भारत नहीं बल्कि अमेरिका से गूगल पे का बोरिया बिस्तर बधने जा रहा है।
4 जून के बाद नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल
गूगल के अनुसार 4 जून 2024 के बाद अमेरिकी यूजर्स गूगल पे के जरिए न तो पैसे भेज पाएंगे और न ही रिसीव कर पाएंगे। ऐसे में यूजर्स को 4 जून से पहले गूगल वॉलेट पर शिफ्ट होने की सलाह दी गई है। गूगल वॉलेट पर वर्चुअल डेबिट/क्रेडिट कार्ड, टिकट, पास और टैप-टू-पे जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती है। गूगल का कहना है कि वो यूजर्स को समय- समय पर अपडेट भी देता रहता है।
क्यों बंद हो रहा गूगल पे?
दरअसल, गूगल अपनी पेमेंट सर्विसेज को एक ही प्लेटफॉर्म पर लेकर आ रही है। इसके लिए गूगल वॉलेट पर फोकस किया जा रहा है। गूगल ने इस फैसले के बारे में जानकारी देते हुए अपने एक बयान में बताया था कि गूगल पे बंद करने का उद्देश्य सभी सुविधाओं को गूगल वॉलेट प्लेटफॉर्म में ट्रांसफर करना है। इससे गूगल पर भुगतान पेशकश को सरल बनाया जा सकता है। बता दें कि अमेरिकी यूजर्स के लिए गूगल ने peer-to-peer पेमेंट भी बंद कर दिया।
