सरकारी कर्मचारी ने मासूम के साथ दरिंदगी कीः बच्चे ने रोते हुए परिजनों को आपबीती बताई, आरोपी डिटेन

सरकारी कर्मचारी ने मासूम के साथ दरिंदगी कीः बच्चे ने रोते हुए परिजनों को आपबीती बताई, आरोपी डिटेन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र में 9 साल के मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है।

आरोप है कि एक सरकारी कर्मचारी उसे कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर जलदाय विभाग में ले गया, जहां उसके साथ गलत काम किया।

घटना के बाद सहमा बच्चा रोते हुए घर पहुंचा, जहां पूछने पर परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट सौंपी।

इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मासूम का मेडिकल मुआयना करवाया और आरोपी को डिटेन कर लिया।

घटना की जांच के लिए सीकर से FSL टीम और मोबाइल इन्वेस्टिगेशन टीम को बुलाया गया है।

आरोपी पहले से विवाहित बताया जा रहा है  और हरियाणा के सतनाली के समीप गांव का निवासी बताया जा रहा है।