नाबालिग भांजी को भगा ले गई मामी, संबंध बनाए: लड़का बनाने के लिए ब्रेस्ट सर्जरी करवाई
राजस्थान में भरतपुर जिले की 17 साल की नाबालिग लड़की ने उसकी मामी पर गंभीर आरोप लगाए. पीड़िता का आरोप है कि मामी ने बहला-फुसलाकर जेंडर चेंज करवा दिया. पीड़िता बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने पेश हुई और उसने पूरी दास्तान बताई. पीड़िता ने बताया कि भरतपुर में किराए के कमरे में रहकर एक निजी कॉलेज से नर्सिंग की ट्रेनिंग कर रही है. कुछ समय पहले चचेरा मामा-मामी आए थे. 18 अप्रैल को चचेरी मामी अकेली वापस आई और साथ रहने लगी.
पीड़िता का आरोप- मामी ने संबंध बनाए
आरोप है कि इस दौरान मामी ने उसे बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया और उसके साथ संबंध बनाए. मामी ने कहा कि जेंडर चेंज के बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रहेंगे. इसी दबाव में पीड़िता जेंडर चेंज के लिए राजी हो गई. 27 अप्रैल को मामी उसे ट्रेन से दिल्ली ले गई. मानेसर में अपने एक परिचित लड़के को फोन कर बुलाया. उस लड़के ने मानेसर में किराए का कमरा दिलवाया.
आरोप है कि मामी ने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भांजी की ब्रेस्ट सर्जरी करवाई, जो लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया का एक हिस्सा था। हालांकि, दूसरी सर्जरी होने से पहले ही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को मध्य प्रदेश के एक इलाके से पकड़ लिया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घटना का खुलासा किया और दोनों को हिरासत में ले लिया। नाबालिग भांजी की उम्र को देखते हुए, मामला अत्यंत संवेदनशील है और इसमें बाल संरक्षण कानूनों के तहत गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
6 जून को, नाबालिग भांजी का मेडिकल परीक्षण कराया गया
बेहोशी का इंजेक्शन और ऑपरेशन : नाबालिग ने समिति को बताया कि अस्पताल में एक डॉक्टर ने उसे भर्ती किया. उसके हाथ में कैनुला लगाया गया और बेहोशी का इंजेक्शन दे दिया गया. जब उसे होश आया तो उसका ऑपरेशन हो चुका था. उसने समिति को बताया कि उसके सीने पर बड़े घाव थे और शरीर से खून निकालने के लिए नलियां लगी हुई थीं. ऑपरेशन के बाद वह तीन दिन तक अस्पताल में रही.
