Harshini Kulhari भाजपा ने तीन जिलों के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की, हर्षिनी कुल्हरी बनीं झुंझुनू जिला अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान ने संगठनात्मक स्तर पर अहम बदलाव करते हुए तीन जिलों के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भटन राठौड़ के निर्देशानुसार जारी सूची के अनुसार झुंझुनू, जोधपुर देहात उत्तर और धौलपुर जिलों में नए चेहरों को संगठन की कमान सौंपी गई है।
झुंझुनू जिले की जिम्मेदारी अब हर्षिनी कुल्हरी को दी गई है। वहीं जोधपुर देहात उत्तर से ज्योति जाणी और धौलपुर से राजवीर सिंह राजावत को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा पार्टी के प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र गोठवाल द्वारा 17 जून को की गई।
पार्टी सूत्रों के अनुसार यह नियुक्तियां आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से की गई हैं
कौन है हर्षिनी कुल्हारी
बता दें कि हर्षिनी कुलहरी झुंझुनू के सांसद नरेंद्र खिचड़ की पुत्रवधू हैं वर्तमान में झुंझुनू जिला प्रमुख के पद पर कार्यरत है और जिला प्रमुख के रूप में वो तीसरी महिला हैं
