Viral Video News चलती बाइक पर रोमांस करना कपल को पड़ा भारी : 53 हजार रु. का चालान कटा

चलती बाइक पर रोमांस कर रहे कपल पर 53 हजार रु. का चालान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now



नोएडा नोएडा एक्सप्रेसवे पर चलती बाइक पर रोमांस करते एक कपल पर ट्रैफिक पुलिस ने 53,500 रु. का चालान काटा है।

देखें वायरल वीडियो

बाइक पर कपल के रोमांस और स्टंट के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो रविवार दोपहर सेक्टर-39 पुलिस थाना क्षेत्र नोएडा से सामने आया है। नोएडा एक्सप्रेस-वे पर एक कपल को चलती हुई बाइक पर रोमांस करना भारी पड़ गया है।

रोमांस का वीडियो देखकर पुलिस ने भारी भरकम चालान काट दिया है। नोएडा पुलिस ने 53,500 रुपए की चालान रसीद कपल को गिफ्ट में भेजी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कपल बिना हेलमेट पहने, ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बाइक पर रोमांस करता हुआ नजर आ रहा है।

बीते रविवार को सोशल मीडिया एक छह सेकेंड का वीडियो जमकर वायरल हुआ, वीडियो में एक युवक बाइक चला रहा है, जबकि एक लड़की बाइक की टंकी पर बैठी है। बाइक पर लड़की युवक के गले लगकर रोमांस करती हुई नजर आ रही है, लड़की युवक के हेलमेट को अपने हाथों में पकड़ रखा है। बाइक में नंबर दिल्ली का है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों बिना हेलमेट के एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे। युवती के हाथ में हेलमेट था,लेकिन उसने इसे पहनना जरूरी नहीं समझा। यह कपल न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डाल रहा था, बल्कि आसपास के अन्य वाहन चालकों के लिए भी खतरा बन रहा था।

लोगों ने इस लापरवाही पर जमकर आलोचना की।कई यूजर्स ने कपल के इस गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को खतरनाक बताया और कहा कि ऐसे लोगों की वजह से एक्सप्रेस-वे पर हादसे हो सकते हैं। कुछ ने इसे सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना करार देते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग भी की।