हिस्ट्रीशीटर उमेश सांतड़िया के बुजुर्ग पिता की गोली मारकर हत्या Jhunjhunu News

हिस्ट्रीशीटर उमेश सांतड़िया के बुजुर्ग पिता की गोली मारकर हत्या

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनू के सिंघाना थाना इलाके के सांतड़िया गांव में बाइक सवार युवकों ने हिस्ट्रीशीटर उमेश सांतड़िया के बुजुर्ग पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम हरफूल सिंह (60) बताया जा रहा है। सिंघाना थाना एसएचओ भजना राम ने बताया कि घटना आज दोपहर 12 बजे की है। थाना इलाके के सांतड़िया गांव में हरफूल सिंह हुक्मा की ढाणी के पास अपने मुर्गी फार्म के बाहर बैठा था। उसी समय खानपुर निवासी वेद प्रकाश व दो तीन अन्य युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और आते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी।

पड़ोसी ने घर पर मृतक के पुत्र जनेश और पत्नी संतोष को सूचना दी कि कुछ युवक हरफूल सिंह को गोली मारकर भाग गए हैं। स्थानीय लोग तुरंत हरफूल सिंह सिंघाना अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने हरफूल सिंह को मृत घोषित कर दिया।

लेनदेन को लेकर हुई बुजुर्ग की ​हत्या
पुलिस के अनुसार घटना में आपसी लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है वही मृतक के पुत्र ने बताया कि आरोपियों से हमारा आपसी मेल जोल है। रुपए पैसों का लेनदेन भी है। इसी वजह से उसके पिता हरफूल सिंह को गोली मारी गई है। बदमाशों ने मृतक के गले व सिर में दो गोलियां मारी है। सिंघाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खेतड़ी नगर की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस की टीम ने मौके पर एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया है। पुलिस संदिग्ध आरोपियों की तलाश कर रही है।

Leave a Comment