Holi 2026 Date: होली कब है? जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और सही समय

Holi 2026 Shubh Muhurat: होलिका दहन का सही समय

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

रंगों का पावन पर्व होली पूरे देश में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। आइए जानते हैं वर्ष 2026 में होली कब है, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है और पूजा विधि कैसे करें।

फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा पर सोमवार को होली पर्व मनाया जाएगा। इस बार चंद्रग्रहण के कारण होलिका दहन दो मुहूर्त में होगा। कुछ जगह भद्रा पुच्छ काल में सोमवार रात 1:24 बजे के बाद तथा कुछ जगह मंगलवार को तड़के 5:33 बजे के बाद किया जाएगा। सोमवार को शाम 6:15 बजे तिवाड़ियों की होलिका का दहन किया जाएगा।

पंडित रोहित पुजारी ने बताया कि सोमवार को शाम 6 बजे पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी, जो अगले दिन यानी मंगलवार को शाम 5:12 बजे तक रहेगी। पूर्णिमा शुरू होने के साथ ही भद्रा काल प्रारंभ हो जाएगा।

जिसका समापन भी मंगलवार को तड़के 5:32 बजे होगा। लेकिन शास्त्रों में भद्रा पुच्छ काल (रात 1:24 से 2:35 बजे तक) और भद्रा उपरांत दहन का विधान है। कई जगह होलिका दहन भद्रा काल समाप्त होने व ग्रहण का सूतक लगने के बीच यानी मंगलवार को तड़के 5:33 बजे से 6:27 के बीच किया जाएगा।

तीन मार्च को धूलंडी के दिन चंद्रग्रहण रहेगा। इसका सूतक तड़के 6:27 बजे से शुरू हो जाएगा। जल का सूतक सुबह 9:20 बजे तक रहेगा। चंद्रग्रहण का प्रारंभदिन में 3:27 बजे होगा और शाम 6:56 बजे इसकी शुद्धि होगी।

जिले में कई जगह तड़के 5:33 बजे दहन होगा

होलिका पूजन व ढाल (जेल पोणी) पूजन : भद्रा काल से पहले शाम 6 बजे से पहले तक कर सकेंगे।

होलिका दहन : भद्रा पुच्छ काल में (रात 1:24 से 2:35 बजे तक) और भद्रा उपरांत मंगलवार तड़के 5:33 बजे से 6:27 के बीच कर सकेंगे। गणगौर पूजन : 3 मार्च को चंद्रग्रहण का सूतक लगने (6:27 बजे) से पहले शुरू करें।

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ : सोमवार शाम 6 बजे शुरू होगी पूर्णिमा तिथि, जो मंगलवार शाम 5:12 बजे तक रहेगी।

झुंझुनूं शहर में आज खेली जाएगी गेर

झुंझुनूं शहर में होलिका दहन से पहले गुदड़ी बाजार में गेर खेली जाएगी। दोपहर दो बजे पुराना पोस्ट ऑफिस स्थित पात का अखाड़ा बालाजी मंदिर से गेर जुलूस रवाना होगा। जो गुदड़ी बाजार पहुंचेगा।

झुंझुनूं शहर में 2 जगह खेलेंगे फूलों की होली

होली पर्व शहर में दो स्थानों पर फूलों की होली खेली जाएगी। इसके लिए 1200 किलो फूल मंगवाए गए हैं। धुलंडी के दिन नगर परिषद के पास स्थित नगर नरेश बालाजी मंदिर व नेहरू मार्केट स्थित राम मंदिर के पास आयोजन होगा। मंगलवार को चंद्रग्रहण रहेगा। इस कारण खेमी शक्ति मंदिर के पट बंद रहने से वहां इस बार आयोजन नहीं होगा।

प्रभात फेरी परिवार के कुंदन सिंगडोदिया ने बताया कि नगर पालिका के पास स्थित नगर नरेश बालाजी मंदिर से सुबह 5:45 बजे कथा वाचक हरिशरण के सानिध्य में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 8 क्विंटल फूलों से होली खेली जाएगी। इधर, नेहरू मार्केट स्थित राम मंदिर में भी फूलों की होली का आयोजन किया जाएगा। प्रभात फेरी परिवार के सुभाष जालान ने बताया कि मंगलवार को सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी।