सिटी सेन्टर मॉल के कैफे में लगी भीषण आग
झुंझुनूं शहर के मंडावा मोड़ पर सिटी सेंटर में दूसरे फ्लोर पर बने एक कैफे में सोमवार सुबह आग लग गई। जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आग से फर्नीचर, केबिन, समेत अन्य सामान जल गया। स्थानीय लोगों ने भी की मदद आग बुझाने की कोशिश की।
घटना के तुरंत बाद प्रशासन हुआ अलर्ट
मौके पहुंची अग्निशमन टीम और पुलिस टीम
घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से बंद पड़े के कैफे में लगी
सुबह 11 बजे करीब कॉम्प्लेक्स से धुआं उठता देख लोग वहां लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया। कैफे की दीवारों से धुंआ निकल रहा था। पूरी दुकान धू-धूकर जल रही थी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस और फॉयर बिग्रेड को इसकी सूचना दी। वहीं, इससे पहले स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुट गए और दुकान मालिक को घटना की जानकारी दी। इस दौरान दमकल की 4-5 गाड़ियां भी पहुंच गई और करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू नहीं पाया जा सका ।
फायर सेफ्टी के नहीं हैं इंतजाम
अग्निशमन के अधिकारी लोकेश कुमार गोठवाल ने बताया कि कॉम्प्लेक्स में फायर सेफ्टी के कोई इंतजाम नहीं है। इमरजेंसी गेट और फायर सेफ्टी के उपकरण नहीं है। 6 महीने पहले कॉम्प्लेक्स के ऑनर को नोटिस दिया था। जांच नगर परिषद के अधिकारियों को सौंपी थी। वहीं, झुंझुनूं शहर में दर्जनों कॉम्प्लेक्स है। जहां फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं है। लेकिन जिम्मेदार कार्रवाई करने की जहमत नही उठा रहे है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
