Headlines

India vs Srilanka match भारत-श्रीलंका मुकाबला आज, कौन बनाएगा सेमीफाइनल में जगह

India vs Sri Lanka World Cup 2023: इंडिया वर्सेस श्रीलंका वर्ल्ड कप 2023 का 33 वां मुकाबला आज यानी 2 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।

यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा, वहीं टॉस के लिए दोनों कप्तान, रोहित शर्मा और कुसल मेंडिस, आधा घंटा पहले यानी डेढ़ बजे मैदान पर उतरेंगे। वर्ल्ड कप 2023 में विजय रथ पर सवार भारतीय टीम की नजरें लगातार 7वां मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटाने पर होगी, वहीं श्रीलंका के लिए सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए आज का मुकाबला काफी अहम रहने वाला है। ऐसे में इंडिया वर्सेस श्रीलंका मैच में फैंस को भरपूर रोमांच देखने को मिल सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now
city physiotherapy centre jhunjhunu

भारत पॉइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। वहीं, श्रीलंका की हालत खस्ता है। श्रीलंका ने 6 मैचों में से सिर्फ दो ही जीते हैं। श्रीलंका चार अंकों के साथ सातवें पायदान पर है। इंडिया वर्सेस श्रीलंका वनडे हेड-टू-हेड की बात करें तो दोनों ने आपस में कुल 167 मैच खेले हैं। भारत का इस दौरान पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 98 जबकि श्रीलंका ने 57 मुकाबलों में बाजी मारी। एक मैच टाई रहा और 11 का नतीजा नहीं निकला।

भारतीय प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर।

श्रीलंका प्लेइंग 11

कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, दुशमंथा चमीरा, महीश थीक्षना, कसुन रजिथा, दुशान हेमंथा, कुसल परेरा, दिलशान मदुशंका, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेल्लागे ।

भारत बनाम श्रीलंका पिच रिपोर्ट (India vs Sri Lanka Pitch Report)


वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को फायदा पहुंचाती है। यहां बल्लेबाजों को मदद मिलती है। अच्छा उछाल होने के कारण गेंद बल्ले पर आती है। यहां गेंदबाज अक्सर संघर्ष करते नजर आते हैं। मैदान छोटा होने के कारण यहां चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिलती है। इस लाल पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलती है।

भारत बनाम श्रीलंका वेदर रिपोर्ट (India vs Sri Lanka Weather Report)


वेदर डॉट कॉम के अनुसार, मुंबई में गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। मैच के दौरान बरसात की संभावना नहीं है।