IPS Transfer राजस्थान में 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले: सुधीर जोशी होंगे झुंझुनूं के नए एसपी, बृजेश ज्योति उपाध्याय को मिली नई जिम्मेदारी
झुंझुनूं। राजस्थान सरकार ने शुक्रवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में झुंझुनूं जिले के पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब सुधीर जोशी को झुंझुनूं का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है।
सरकार के आदेश के अनुसार बृजेश ज्योति उपाध्याय को अब भिवाड़ी का एसपी लगाया गया है। साथ ही उन्हें खैरथल-तिजारा जिले का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
ढाई साल में 8 एसपी बदल चुके
पिछले लगभग ढाई वर्षों के दौरान झुंझुनूं जिले में एसपी का पद काफी अस्थिर रहा है। इस दौरान कुल 8 पुलिस अधीक्षक बदल चुके हैं, जिससे जिले में प्रशासनिक निरंतरता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
इनमें सबसे कम कार्यकाल ज्ञानचंद यादव का रहा, जो महज 4 दिन ही इस पद पर रह पाए थे।
8 महीने का रहा कार्यकाल
निवर्तमान एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय का कार्यकाल भी अपेक्षाकृत छोटा रहा। उन्होंने करीब 8 महीने तक झुंझुनूं जिले की कमान संभाली। अब उनकी जगह सुधीर जोशी जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।
सुधीर जोशी प्रमोटी आईपीएस हैं। वे जनवरी 2021 में आईपीएस के पद पर पदोन्नत हुए। बतौर एसपी उनकी पहली पोस्टिंग डूंगरपुर रही। वे आरएसी बटालियन में भी रहे। वे राजसमंद, चितौड़गढ़ एसपी भी रह चुके। जुलाई 2025 से वे बांसवाड़ा एसपी थे। वे मूलतः भीलवाड़ा के रहने वाले हैं।
राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: राज्य सरकार ने मध्य रात्रि को 64 IPS अधिकारियों के स्थानांतरण व पदस्थापन किए, कार्मिक विभाग जयपुर ने सूची की जारी।
राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी
आदेश के अनुसार अलग-अलग जिलों में तैनात पुलिस अधीक्षकों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची में कई जिलों के SP बदल दिए गए, वहीं कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय और विशेष इकाइयों में लगाया गया है।



प्रमुख तबादले।
• सुश्री मोनिका सेन को कमांडेंट हाड़ी रानी बटालियन अजमेर से SP पाली लगाया गया।
• ज्ञान चंद्र यादव को ATS जयपुर से SP चूरू बनाया गया।
• राजेंद्र कुमार मीणा को SP बूंदी से बदलकर SP इंटेलिजेंस, जयपुर लगाया गया।
• मृदुल कच्छावा को SP नागौर से SP बीकानेर की जिम्मेदारी दी गई।
• केवलराम राव को 12वीं बटालियन RSC नई दिल्ली से SP GRP जोधपुर लगाया गया।
• डॉ. अमृता दुहन को SP श्रीगंगानगर से SP उदयपुर नियुक्त किया गया।
• पीयूष कविया को SP सुरक्षा जयपुर से SP करौली भेजा गया।
• पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर से SP सिरोही बनाया गया।
• कमल शेखावत को SP सतर्कता जयपुर से पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) जोधपुर शहर लगाया गया।
• नंदिता राणा को SP अजमेर से SP सतर्कता जयपुर लगाया गया।
• बृजेश ज्योति उपाध्याय को SP झुंझुनूं से SP भिवाड़ी नियुक्त किया गया।
• सुधीर जोशी को SP बांसवाड़ा से SP झुंझुनूं लगाया गया।
