PM Kisan 22nd Installment: 9.32 करोड़ किसानों को मिलेगा फायदा, जानिए कैसे चेक करें बेनिफिशियरी स्टेटस और किस्त
देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 12 मार्च को असम से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के तहत 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी।
इस किस्त के जारी होने के साथ ही किसानों के खाते में 2000-2000 रुपये की राशि ट्रांसफर हो जाएगी।
क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत साल 2019 में किसानों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से की गई थी।
इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है और हर किस्त में 2000 रुपये सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं।
अब तक सरकार इस योजना की 21 किस्तें जारी कर चुकी है और अब 22वीं किस्त जारी होने जा रही है।
कैसे चेक करें आपका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपको इस योजना की किस्त मिलेगी या नहीं, तो आप घर बैठे ही बेनिफिशियरी लिस्ट चेक कर सकते हैं।
ऐसे करें चेक:
• पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
• होमपेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाएं
• वहां Beneficiary List के विकल्प पर क्लिक करें
• अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव चुनें
• Get Report पर क्लिक करें
इसके बाद आपके गांव के सभी लाभार्थी किसानों की सूची स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
कैसे चेक करें किस्त का स्टेटस
अगर आप यह देखना चाहते हैं कि आपकी किस्त आई है या नहीं, तो आप किस्त का स्टेटस भी आसानी से चेक कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें स्टेटस:
• pmkisan.gov.in वेबसाइट खोलें
• Farmers Corner में जाएं
•Beneficiary Status पर क्लिक करें
• अपना आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें
•Get Data पर क्लिक करें
• इसके बाद आपके सामने सभी किस्तों का पूरा रिकॉर्ड दिख जाएगा।
इन कारणों से अटक सकती है किस्त
कुछ किसानों की किस्त इन वजहों से रुक सकती है:
• e-KYC पूरा नहीं होना
• बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होना
• भूमि रिकॉर्ड सत्यापन लंबित होना
• गलत बैंक डिटेल्स
इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द e-KYC और बैंक डिटेल्स अपडेट करवा लें।
कैसे करें e-KYC
• pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं
• Farmers Corner में e-KYC विकल्प चुनें
• आधार नंबर दर्ज करें
• OTP के जरिए e-KYC पूरा करें
