Jhunjhunu Assembly By Election झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया दूसरा दिन Jhunjhunu News

Jhunjhunu Assembly By Election 2024 : प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आज से नामांकन दाखिल किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 23 नवंबर को रिजल्ट आएगा. हालांकि अभी तक प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है, लेकिन जो निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, वो आज से नामांकन दाखिल कर सकते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू

नामांकन यहां एसडीएम ऑफिस में आरओ हवाई सिंह यादव के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। आवेदन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक किए जा सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। इस अवधि में रविवार अवकाश के दिन को छोड़कर सभी दिन नामांकन भरे जा सकेंगे। 28 अक्टूबर को सुबह 11 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी। 30 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे।

विधानसभा उपचुनाव की आवेदन प्रक्रिया शुरू


झुंझुनू, विधानसभा उपचुनाव 2024 के तहत झुंझुनू सीट पर 13 नवंबर को मतदान होना है। शुक्रवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन, शनिवार को किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। यह जानकारी रिटर्निंग अधिकारी हवाई सिंह यादव ने दी।

नामांकन प्रक्रिया 25 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें उम्मीदवार सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक अपने पर्चे दाखिल कर सकते हैं।

झुंझुनूं विधानसभा में कितने वोटर

झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 74 हजार 533 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 42708 पुरुष और 1 लाख 31820 महिला मतदाता, 05 ट्रांसजेंडर्स, 2541 दिव्यांग हैं। 7101 मतदाता 85 वर्ष से अधिक आयु, 146 शतायु मतदाता, 10105 फर्स्ट टाइम वोटर हैं। 263 मतदान केंद्र बनेंगे।

1996 में हुआ था झुंझुनूं में उपचुनाव


यह सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती है। इस सीट पर अब तक हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी दो बार ही जीती है। हालांकि उप चुनाव केवल एक बार 1996 में हुए, तब भाजपा के मूलसिंह शेखावत ने जीत हासिल की थी। शेखावत ने बृजेंद्र ओला को हराया था। अब इस सीट पर दूसरी बार उप चुनाव होगा।

जिले में लगातार तीसरी बार उप चुनाव


झुंझुनूं जिले में लगातार तीसरा अवसर है जब विधायक ने एमपी का चुनाव जीता है। वर्ष 2014 में भाजपा की संतोष अहलावत ने कांग्रेस की राजबाला ओला को हराकर लोकसभा का चुनाव जीता था। इससे सूरजगढ़ में उपचुनाव हुए। यहां भाजपा के दिगबर सिंह को हार का सामना करना पड़ा। जीत कांग्रेस के श्रवण कुमार की हुई। इसके बाद वर्ष 2019 में भाजपा के नरेन्द्र कुमार ने कांग्रेस के श्रवण कुमार को हराकर लोकसभा चुनाव जीता। इससे मंडावा में उपचुनाव हुए। यहां कांग्रेस की रीटा चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी सुशीला सीगड़ा को हराया।

क्या आप वीरों की धरती झुंझुनू जिले के रहने वाले हैं Yes / No