Jhunjhunu News विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम:SDM भी रहे मौजूद रहे; साढ़े तीन माह की थी गर्भवती
नवविवाहिता के शव का बीडीके में मेडिकल बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम
खींवासर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी विवाहिता की मौत, मृतका साढ़े तीन माह की थी गर्भवती, करीब दो वर्ष पहले हुआ था विवाह, 24 वर्षीय मोनिका पत्नी अरविन्द की मौत गुरुवार को हुई थी, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस करेगी आगे की कार्रवाई, गुढ़ा थाना इलाके के खींवासर गांव निवासी थी मृतका
झुंझुनूं में रोडवेज बस पर दो गाड़ी सवार बदमाशों का हमला
कंडक्टर और ड्राइवर से अज्ञात बदमाशों ने की मारपीट, बदमाशों ने कंडेक्टर से कैश छीना, रोडवेज बस का आगे का शीशा भी फोड़ा, लाठी सरियों और लोहे की रॉड लेकर बदमाश बस में चढ़े, टॉल टैक्स के पास बदमाशों ने बस के आगे गाड़ी लगाकर की मारपीट
कंडक्टर श्रवण टेलर और संविदा चालक जीतू से हुई मारपीट, घटना के बाद बस की सवारियों में दहशत, सभी को दूसरी बस से भेजा गया, गुढ़ा फाटक पर चलती बस में बैठी सवारी को उतारने से कंडक्टर ने किया था मना, जिस पर हुआ विवाद, सदर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर स्टैंड पर हुआ घटनाक्रम
श्रीमाधोपुर डिपो की बस झुंझुनूं जयपुर से जा रही थी, वहीं आपातकालीन नंबरों पर कॉल करने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
युवक की सोते समय कुल्हाड़ी से नृशंस हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस जुटी हत्या की जांच में
झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र के गांव भगीना में युवक की कुल्हाड़ी से वार कर की नृशंस हत्या। भगिना गाँव में एक युवक की सोते समय बेरहमी से कुल्हाड़ी से वार कर काटा गया गला। मृतक की पहचान दलीप स्वामी (उम्र 30) निवासी भगिना के रूप में हुई। मृतक बेंगलुरु- दिल्ली में करता था पैकर्स एंड मूवर्स का काम। बीती रात करीब 1:30 बजे घर में सोते समय किया गया हमला।
मृतक की मां ने देखा दिल दहला देने वाला दृश्य। पड़ोसी आशीष शर्मा पर हत्या का लगा है आरोप, कुल्हाड़ी से वार कर की गई हत्या। आरोपी हत्या कर बोला “आज बदला हुआ पूरा”। पुलिस मौके पर पहुंची, हत्या के पीछे की वजह जांचने में लगी। हत्या से गांव में फैली सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम ।
खुडानिया गांव में करंट लगने से 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
खेत से लौटते वक्त बिजली के खुले तार की चपेट में आया युवक, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, मौके पर पहुंची पुलिस मृतक प्रवीण सिंह अपने पीछे पत्नी और 3 मासूम बच्चों को छोड़ गया
