Jhunjhunu son martyr: झुंझुनू का एक और लाल देश की सेवा करते हवलदार विनोद सिंह शेखावत शहीद

Jhunjhunu News पिलानी के काजड़ा का लाल विनोद शेखावत मणिपुर में हुआ शहीद

झुन्झुनूं जिले के सूरजगढ़ के नजदीक गांव काजड़ा का लाल विनोद शेखावत ( हवलदार ) शहीद हो गया , विनोद ने साल 2004 में आर्मी ज्वाइन की थी !
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहीद विनोद शेखावत के दो बेटे और एक बेटी है व विनोद सिंह शेखावत के भाई 5 है 1 बहन है सबसे छोटे भाई से बड़े थे शहीद विनोद

काजड़ा सरपंच मंजू तंवर के बताए अनुसार शहीद विजय सिंह का हुआ आकस्मिक निधन, भारतीय सेना में हवलदार के पद पर मणिपुर में था तैनात,  इनकी पत्नी और बच्चे जयपुर में रह रहे हैं बच्चों की पढ़ाई के चलते पत्नी व परिवार जयपुर में रह रहा है !

शहीद का पार्थिव देह कल विमान से देर शाम जयपुर लाया जाएगा जो दिनांक 26/नवंबर/2024 मंगलवार को उनके गांव काजड़ा पहुंचेगा !