सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दिवाली पर 4 दिन की छुट्टी; आदेश जारी

Rajasthan Public Holiday: राजस्थान में दीपावली अवकाश को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। CM भजनलाल ने सरकारी कर्मचारियों की मांग पूरी करते हुए 1 नवंबर को राजकीय अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इसको लेकर आदेश भी जारी किया है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

उल्लेखनीय है कि राज्य के विभिन्न कर्मचारी संगठन 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में आज असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। पहले मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर पर निर्णय हुआ। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।

दरअसल, सीएमओ स्तर पर 1 नवंबर को सरकारी कार्यालयों में राजकीय अवकाश घोषित करने का निर्णय हुआ है। बता दें, सरकारी कैलेंडर में 31 अक्टूबर का राजकीय अवकाश था, लेकिन 1 नवंबर को कार्यदिवस था, फिर 2, 3 नवंबर को अवकाश था। ऐसे में 1 नवंबर ‘सेन्डविच डे’ होने के चलते के राजकीय अवकाश की मांग की जा रही थी। इसके अलावा विधानसभा में भी 1 नवंबर का अवकाश घोषित किया गया है।