LPG Price: 200 रुपये सस्ता हुआ रसोई गैस, जानिए आपके शहर में क्या है अब 14.2 किलो वाले सिलेंडर का नया रेट
केंद्र सरकार ने रक्षा बंधन त्योहार से पहले देश की सभी माताओं और बहनों को बड़ा तोहफा दिया है।
आज सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम किए है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज यह जानकारी दी। कीमतों में कटौती के बावजूद बिहार की राजधानी पटना में सिलेंडर की नई कीमत 1001 रुपये है। आज जानिए आपके शहर में क्या है गैस सिलेंडर का लेटेस्ट रेट।
उज्ज्वला योजना के तहत मिलेगा फायदा
सरकार की ओर से मिली जानाकरी के मुताबिक, उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें 200 रुपए तक कम हो जाएंगी। आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
मार्च से नहीं बदले थे रेट्स
गैस सिलेंडर की कीमतों की बात करें तो अगस्त महीने की पहली तारीख को दिल्ली में घरेलू रसोई गैस की कीमत 1103 रुपए थी। वहीं, मुंबई में गैस सिलेंडर का भाव 1102.50 रुपए, कोलकाता में 1129 रुपए और चेन्नई में 1118.50 रुपए है। मार्च के बाद से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं देखा गया है। वहीं, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कई बार उतार-चढ़ाव हुआ है।
उज्जवला योजना के तहत सालभर में मिलते हैं 12 सिलेंडर
LPG Cylinder Price: केंद्र सरकार ने देशभर में साल 2016 में उज्जवला योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत लाभार्थी एक साल में कुल 12 सिलेंडर पर सब्सिडी का फायदा ले सकते हैं। सरकारी योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवारों को फ्री में रसोई गैस कनेक्शन की सुविधा मिलती है।
अपने शहर के हिसाब से चेक करें
आप घरेलू या कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव को खुद से चेक करना चाहते हैं तो https://iocl.com/prices-of-petroleum-products लिंक पर विजिट करें। इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर एलपीजी के दाम में किसी तरह के बदलाव को देख सकते हैं
