Viral Monalisha महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा लापता, पति फरमान का दावा—‘मुझे छोड़कर चली गई’, मां ने लगाया साजिश का आरोप
महाकुंभ से वायरल हुई युवती मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह उसकी कथित गुमशुदगी है। हाल ही में उसके पति फरमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि मोनालिसा उसे छोड़कर कहीं चली गई है और उसका कोई पता नहीं चल रहा।
11 मार्च को हुई थी कोर्ट मैरिज
जानकारी के अनुसार, मोनालिसा ने 11 मार्च 2026 को अपने मुस्लिम प्रेमी फरमान से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद से ही दोनों लगातार चर्चा में बने हुए थे। अब अचानक मोनालिसा के लापता होने की खबर ने पूरे मामले को और उलझा दिया है।
फरमान ने वीडियो जारी कर लगाई गुहार
फरमान द्वारा वायरल किए गए वीडियो में वह बेहद परेशान नजर आ रहा है। उसने कहा कि मोनालिसा बिना बताए उसे छोड़कर चली गई है। वह उसे तलाशने के लिए अजमेर और पुष्कर तक पहुंचा, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला।
हालांकि, वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
मां ने लगाए गंभीर आरोप
वहीं, इस पूरे मामले में नया मोड़ तब आया जब मोनालिसा की मां सामने आईं। उन्होंने फरमान पर ही गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को उसी ने गायब किया है और यह एक सोची-समझी साजिश हो सकती है। मां ने बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
मजाक पड़ा भारी: फरमान नहीं, राजस्थान का ‘अरविंद’ निकला शख्स
जब मोनालिसा के लापता होने की खबर ने तूल पकड़ा, तो हर कोई हैरान था। लेकिन जांच और विवाद बढ़ते देख, वीडियो बनाने वाले शख्स ने खुद सामने आकर अपनी असलियत कुबूल कर ली है। खुद को फरमान बताने वाला यह व्यक्ति असल में राजस्थान के बालोतरा जिले का रहने वाला अरविंद कुमार है।
मोनालिसा-फरमान की शादी पर कानूनी तलवार
भले ही अरविंद का वीडियो फर्जी निकला हो, लेकिन असली फरमान खान और मोनालिसा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि मोनालिसा नाबालिग है। अगर लड़की की उम्र विवाह की कानूनी उम्र (18 वर्ष) से कम है, तो फरमान के साथ की गई उसकी शादी कानूनी रूप से अमान्य मानी जाएगी।
