SP Mridul kachawa के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: संदिग्ध ठिकाने पर छापा, 14 लोग हिरासत में
बीकानेर शहर में अवैध और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बैरम खान के ठिकाने पर छापेमारी की। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर जेएनवीसी थाना पुलिस ने वैष्णो धाम के पीछे स्थित एक संदिग्ध स्थान पर दबिश दी।
पुलिस को लंबे समय से इस इलाके में अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। सूचना की पुष्टि होने के बाद थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान मौके पर 5 महिलाएं और 9 पुरुष संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए, जिन्हें पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में अवैध गतिविधियों से जुड़े कुछ अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।
