राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा स्थगित Jhunjhunu News

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा स्थगित: पहले 16 जनवरी को होनी थी, अभी डेट तय नहीं; NCERT से मिले निर्देश के बाद RBSE ने दी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

अजमेर

प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को सरकार की ओर से मिलेगी छात्रवृत्ति

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 16 जनवरी को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा स्थगित कर दी गई है। यह निर्णय राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) में निर्देशों के बाद लिया गया। जनसम्पर्क उपनिदेशक राजेन्द्र गुप्ता ने यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि सरकारी व निजी स्कूल में पढ़ने वाले 10 वीं के स्टूडेंट से इस परीक्षा में शामिल होंगे। छात्रों का ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन 12 दिसंबर तक हुआ। इसको लेकर राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से निर्देश जारी किए गए। बता दें कि प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान के लिए यह एक राष्ट्रीय स्तर का स्कॉलरशिप प्रोग्राम है। एनसीईआरटी में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए अधिसूचना जारी की थी।

दो चरणों में होगी परीक्षा

वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में दसवीं कक्षा में अध्ययन करने वाले छात्र राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा उन प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करने के लिए किया जाता है जो विज्ञान और सामाजिक अध्ययन में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। प्रतिभाशाली छात्रों को उनकी शिक्षा जारी रखने में मदद करने के लिए छात्रवृत्ति के साथ पुरस्कार भी दान किया जाता है।

प्रारंभिक परीक्षा दो स्तरों पर होगी। पहले में मानसिक योग्यता परीक्षा होगी इसके लिए सामान्य को 120 मिनट और नेत्रहीन दिव्यांग छात्रों को 150 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा के पहले स्टेज में 60% अंक लाना जरूरी होता है। एससी एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 5% की छूट मिलती है। डिस्टेंस लर्निंग के तहत पंजीकृत छात्र भी इस परीक्षा के लिए योग्य माने जाते हैं। परीक्षा के दूसरे स्टेट में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र राष्ट्रीय स्तर पर एनसीईआरटी द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए पात्र होते हैं। देशभर में राष्ट्रीय स्तर के लिए लगभग 4,000 छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

हर साल एक हजार छात्रों को मिलती है छात्रवृत्ति

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। हर एक हजार सफल छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।जिनमें से 750 अनारक्षित हैं। जो छात्र परीक्षा का स्टेज टू क्वालीफाई करते हैं उन्हें छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। छात्रवृत्ति विज्ञान और जीएस में उच्च शिक्षा के लिए प्रदान की जाती है। परीक्षा वो पास करने के बाद छात्रों को निर्धारित की गई राशि प्रतिमाह प्रदान की जाती है।