Train Running Status रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी: झुंझुनूं होकर दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन, शेखावाटी के यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ
Jhunjhunu News दीपावली के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खास इंतजाम किए हैं। इस बार त्योहारी सीजन में झुंझुनूं होकर दो लंबे रूट की स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों से शेखावाटी क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें बड़े शहरों तक पहुंचने में आसानी होगी।
हिसार-खड़की स्पेशल ट्रेन
•हिसार से खड़की जाने वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन 12 अक्टूबर से 9 नवंबर 2025 तक होगा।
•यह ट्रेन कुल पांच ट्रिप करेगी।
•ट्रेन प्रत्येक रविवार को हिसार से रवाना होगी और सोमवार को खड़की पहुंचेगी।
•वापसी में यह ट्रेन खड़की से प्रत्येक सोमवार को चलेगी और मंगलवार शाम 6:12 बजे झुंझुनूं होते हुए रात तक हिसार पहुंचेगी।
तिरुपति-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
•तिरुपति से ट्रेन संख्या 07717 का संचालन 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक होगा।
•यह ट्रेन कुल नौ ट्रिप करेगी और हर बुधवार तिरुपति से रवाना होगी।
•वापसी में ट्रेन संख्या 07718 हिसार से 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को तिरुपति के लिए चलेगी।
•हिसार से तिरुपति जाते समय ट्रेन झुंझुनूं स्टेशन पर अलसुबह 3:22 बजे पहुंचेगी।
•वहीं तिरुपति से आकर हिसार जाते समय यह ट्रेन झुंझुनूं में सुबह 9:38 बजे रुकेगी।
शेखावाटी यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दीपावली सीजन में रेलवे की ओर से की गई इस पहल से झुंझुनूं और आसपास के यात्रियों को यात्रा करने में बड़ी सहूलियत मिलेगी। सीधी ट्रेन सेवाओं से न केवल लंबी दूरी की यात्रा आरामदायक होगी, बल्कि त्योहारों पर बढ़ते भीड़भाड़ के बीच सुरक्षित और सुविधाजनक सफर भी मिलेगा।
